अंपायरों के गलत फैसलों ने टीम इंडिया को हरा दिया
एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया आराम से जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंपायरों के गलत फैसलों ने मैच का परिणाम ही बदल दिया।
सीरीज शुरू होने से पहले फिल ह्मूज की सिर पर बाउंसर लगने से हुई मौत के बाद माना जा रहा था कि सीरीज में सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट खेला जाएगा हालांकि जैसे-जैसे पहला टेस्ट मैच आगे बढ़ा, कंगारू खिलाड़ी अपना आपा खोने लगे।
खिलाड़ी तो खिलाड़ी मैदानी अंपायरों की ओर से भी कई गलत फैसले लिए गए। एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन भारत जब 364 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो उसे 2 बड़े गलत फैसलों का सामना करना पड़ा, इन्हीं गलत फैसलों ने टीम इंडिया को हराने में अपनी भूमिका निभाई। अंपायरों के ये गलत फैसले इस कदर गलत थे कि कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम के साथ सहानुभूति दिखाई।
No comments:
Post a Comment